देवकली : दुर्गा पूजा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति ने कराया प्रीतिभोज





देवकली। श्री दुर्गा पूजा समिति देवकली की ओर से दुर्गा पूजा कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने के उपलक्ष्य में ब्रह्मस्थल परिसर में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इसमें समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। सभी ने आयोजन की सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी और सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, संयोजक अशोक वर्मा, प्रबंधक विशाल वर्मा सहित सोनू वर्मा, दीपक वर्मा, अजय बाबा, दिल्लू यादव, शिवम जायसवाल, गोविंदा गुप्ता, गणेश चौरसिया, बबलू वर्मा, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, राजेश जायसवाल, रामप्रसाद शर्मा, डॉ. उमेश यादव, विभूति शर्मा, शिवप्रसाद गुप्ता, प्रभुनाथ पांडेय, दयाराम गुप्ता, अर्जुन पांडेय, मनीष जायसवाल, रामकरन शर्मा, सुरेंद्र मौर्य, आनंद मौर्य, डॉ. शैलेंद्र सिंह, दिलीप यादव, प्रदीप बरनवाल, प्रमोद मौर्य, डॉ. राजेश बरनवाल आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : भैंस खरीदने बाजार आए किसान से फर्जी सेक्रेटरी ने ठगे 50 हजार रुपये, आरोपित फरार, पहुंचे एएसपी सिटी
कासिमाबाद : कथित रूप से शादी से इंकार करने पर छात्रा ने स्कूल से आते समय किया पदार्थ का सेवन, युवक के घर जाकर हुई अचेत, मौत >>