सादात : भैंस खरीदने बाजार आए किसान से फर्जी सेक्रेटरी ने ठगे 50 हजार रुपये, आरोपित फरार, पहुंचे एएसपी सिटी





सादात। बहरियाबाद थानाक्षेत्र के रायपुर बाजार में सोमवार दोपहर खुद को गांव का सेक्रेटरी बताकर एक व्यक्ति ने भैंस खरीदने आए किसान से 50 हजार रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शादियाबाद के अतरौला गांव निवासी श्यामनारायण यादव पुत्र स्व. कल्लू यादव ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भैंस खरीदने के लिए रायपुर बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और खुद को गांव का रहने वाला तथा सेक्रेटरी बताकर बातचीत करने लगा। आरोप है कि उसने धोखे से उनसे 50 हजार रुपये ले लिए और इसके बाद वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पर बहरियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सैदपुर ने भी थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने बहरियाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मोहम्मदाबाद : टोल प्लाजा के सुपरवाइजर को सांप ने डंसा, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
देवकली : दुर्गा पूजा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति ने कराया प्रीतिभोज >>