मोहम्मदाबाद : टोल प्लाजा के सुपरवाइजर को सांप ने डंसा, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम





मोहम्मदाबाद। थानाक्षेत्र के हरिबल्लमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय लालजी यादव की मंगलवार सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। वो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के चांदपुर टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह लालजी शौच के लिए गांव के बाहर सीवान में गए थे। वहां से लौटते समय खेत की मेड़ में छिपे सांप ने उन्हें डंस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालजी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : वर्षा मोबाइल के पास सड़क पर अचानक आई गाय, सड़क की पटरी पर अवैध अतिक्रमण के चलते 2 बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल, रेफर
सादात : भैंस खरीदने बाजार आए किसान से फर्जी सेक्रेटरी ने ठगे 50 हजार रुपये, आरोपित फरार, पहुंचे एएसपी सिटी >>