सैदपुर : पेट की समस्या के चलते युवा व्यवसायी व गोरक्षक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पुनीत बरनवाल का निधन, नगर में शोक की लहर





सैदपुर। नगर के पकड़ी पेड़ के पास निवासी युवा व्यवसायी पुनीत बरनवाल पुत्र उमेश बरनवाल का उपचार के दौरान निधन हो गया। वो महज 32 वर्ष के थे और युवा गोरक्षक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष भी थे। उनके असामयिक निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को कोट घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुनीत तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और घर में ही इलेक्ट्रिक पार्ट्स का कारोबार करते थे। युवा गोरक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष व उनके मित्र रमेश यादव डब्लू ने बताया कि बीते 6 अक्टूबर को पेट की समस्या के चलते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए। वहां से हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महज 32 वर्ष की उम्र में परिवार के बड़े बेटे और एक युवा कारोबारी के चले जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचितों, शुभचिंतकों और नगर के व्यापारियों ने शोक जताया। बताया कि उन्हें फास्टफूड ज्यादा पसन्द था और उसका ज्यादा सेवन ही पेट की बीमारी का मुख्य कारण बना। अभी 2 वर्ष पूर्व ही उनकी शादी हुई थी। उनके निधन के बाद पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बहरियाबाद : प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों का जलवा, शुभम की हैटट्रिक के साथ जिले को मिले तीन और पदक
सैदपुर : वर्षा मोबाइल के पास सड़क पर अचानक आई गाय, सड़क की पटरी पर अवैध अतिक्रमण के चलते 2 बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल, रेफर >>