अनौनी : कलयुग! गूंगी-बहरी बच्ची को अकेला पाकर हवसी ने किया दुष्कर्म? पुलिस ने 1 आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

अनौनी। खानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी गूंगी-बहरी बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटों के अंदर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे सोमवार को जेल भेजा गया। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 12 वर्ष की मूक-बधिर बालिका को अकेली पाकर हवसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस बीच बालिका रोती बिलखती घर पहुंची और परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी कन्हैया कुमार पुत्र जीरालाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना का पता चलते ही पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। खानपुर पुलिस फौरन सक्रिय हुई और रातभर छापेमारी की। इसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार की सुबह आरोपी बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसओ के साथ कां. संदीप यादव व नागेंद्र कुमार रहे।

