जखनियां : सिखड़ी इंटर कॉलेज में पांच नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 30 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर





जखनियां। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय और पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, सिखड़ी के संयुक्त तत्वावधान में पांच नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार संगम एवं रोजगार मिशन के तहत आयोजित यह मेला सुबह 10 बजे से विद्यालय परिसर में शुरू होगा। मेले में टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा, फ्लिपकार्ट, यूनो मिंडा, डिक्सन, सुब्रोज, अतुल, ग्लोबल ऑटोटेक, एमआरएफ, नाइडर इलेक्ट्रिक और सोडेक्सो सहित 30 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें विभिन्न पदों पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। पांचवीं पास से लेकर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक के साथ ही बीबीए, बीसीए, बीटेक, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, एनसीवीटी, एमसीए तथा कंप्यूटर में दक्षता रखने वाले युवाओं के लिए भी अवसर उपलब्ध होंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज राय ने बताया कि रोजगार मेले में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित कंपनियों के शामिल होने से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर मेले का लाभ उठाने की अपील की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : रामलीला में मंचन करने गए ‘रावण’ की जेब से गायब हुआ मोबाइल, ‘लंका’ लौटने पर गायब होने का चला पता
जखनियां : कलयुगी मां का कारनामा, सड़क किनारे लावारिस मिली नवजात, रोने की आवाज सुनकर टहलने निकली महिलाओं ने दी सूचना >>