सिधौना : आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजार में किया पैदल गश्त, पुलिसकर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की दी गई जानकारी





सिधौना। आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की और बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ शुभम वर्मा और थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता और उनके सही तरीके से इस्तेमाल की जानकारी दी। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बाजार में पैदल भ्रमण किया। दुकानदारों और आम लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान नियमित गश्त करें और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि आमजन बिना किसी परेशानी के पर्व मना सकें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मोहम्मदाबाद : अवैध चाकू लेकर घूम रहा संदिग्ध गिरफ्तार
नोनहरा : पुलिस व एएनटीएफ ने 90 लाख की 459 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ पकड़ा अंतर्राज्यीय तस्कर, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू >>