मोहम्मदाबाद : अवैध चाकू लेकर घूम रहा संदिग्ध गिरफ्तार





मोहम्मदाबाद। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुराना रेलवे क्रॉसिंग टड़वा के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसके उपयोग की वो सटीक जानकारी नहीं दे सका। पकड़े गए युवक की पहचान भदेसर गांव निवासी सुनील राजभर पुत्र श्रीराम राजभर के रूप में हुई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। टीम में कोतवाल विजय प्रताप सिंह, एसआई संतोष कुमार, अरविंद कुमार, हेकां जयराम निषाद, कां. रक्षाराम यादव, दीपांशु शुक्ला व धर्मेंद्र कुमार यादव रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : संगिनी ज्वेलर्स लूटकांड का महज दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश गिरफ्तार, दो पिस्टल व लूटी गई 5 चेन बरामद
सिधौना : आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजार में किया पैदल गश्त, पुलिसकर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की दी गई जानकारी >>