गाजीपुर : संगिनी ज्वेलर्स लूटकांड का महज दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश गिरफ्तार, दो पिस्टल व लूटी गई 5 चेन बरामद





गाजीपुर। बंशी बाजार स्थित संगिनी ज्वेलर्स में हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर दो आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मीरनपुर सक्का मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपितों के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान संजय दुबे उर्फ पप्पू और पुष्कर दुबे के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लूटे गए पीली धातु के पांचों चेन बरामद किए गए। इसके अलावा दो पिस्टल, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई चारपहिया कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे संजय दुबे उर्फ पप्पू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं लूट की घटना में शामिल तीसरे आरोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद इलाके में घटना को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच लोगों ने राहत की सांस ली है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : 2000 रुपये का लालच देकर व्हाट्सएप पर फैलाया जा रहा साइबर ठगी का जाल, लिंक पर क्लिक से फैल रहा संदिग्ध मैसेज, परिचितों के नंबर से आ रहे ईनाम के संदेश
मोहम्मदाबाद : अवैध चाकू लेकर घूम रहा संदिग्ध गिरफ्तार >>