सैदपुर : रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के धक्के से विवाहिता की मौत, बाजार जाने कहकर शाम को घर से निकली थी महिला





सैदपुर। नगर के रेलवे क्रासिंग के पास विवाहिता की संदिग्ध हाल में ट्रेन के धक्के से मौत हो गयी। घटना के बाद उसकी शिनाख्त हुई तो परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रस्तीपुर निवासिनी 35 वर्षीय रानी देवी पत्नी नंदलाल गुरुवार की शाम को अपने घर में ये कहकर निकली कि वो सामान लेने बाजार जा रही है लेकिन रात 9 बजे तक भी वापस नहीं आयी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वो नहीं मिली। इस बीच रात 9 बजे सूचना मिली कि सके महिला की ट्रेन के धक्के से मौत हो गयी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त का प्रयास लिया। तब तक परिजन पहुंचे और उसकी पहचान कर दहाड़े मारकर रोने लगे। उसके पति ने रोते हुए बताया कि वो मजदूरी करता है और काम पर गया था। इस बीच न जाने कैसे ये हादसा हो गया। गुरुवार की रात पुलिस ने शव को मर्चरी के लिए भेज दिया है। वहीं रानी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की या दुर्घटना का शिकार हो गयी, इसका पता नहीं चल सका है। वो अपने पीछे 4 बेटियां व 1 पुत्र छोड़ गई है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शादियाबाद : हाईस्पीड स्कूली वाहन ने दूध पहुंचाने जा रहे साइकिल सवार बालक को रौंदा, मौत के बाद चक्काजाम, पुलिस हलकान
सैदपुर : बच्चों व अभिभावकों के हित में स्कूल मर्जर का विरोध कर समाजसेवी ने सैदपुर में सीएम योगी के नाम खून से लिखी पाती, अभिभावक व शिक्षक खुश >>