शादियाबाद : हाईस्पीड स्कूली वाहन ने दूध पहुंचाने जा रहे साइकिल सवार बालक को रौंदा, मौत के बाद चक्काजाम, पुलिस हलकान





शादियाबाद। थानाक्षेत्र के अकरावं स्थित नहर मार्ग पर तेज रफ्तार स्कूली वाहन ने बच्चे को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव नहीं ले जाने दे रहे थे। बाद में काफी समझाने के बाद वो माने तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव निवासी रामविलास बिंद दूध का व्यापार करते हैं। ऐसे में शुक्रवार की सुबह उनका 12 साल का बेटा अमन बिंद साइकिल से किसी के यहां दूध पहुंचाने जा रहा था। अभी वो नहर मार्ग पर था कि तभी तेज रफ्तार स्कूली वाहन ने उसे रौंद दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों काफी आक्रोशित हो गए थे। काफी देर तक चक्का जाम के बाद किसी तरह से जाम खत्म हुआ। मृतक 2 भाई बहनों में बड़ा था। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : नेहरू स्टेडियम बॉलिकाओं की खो-खो व बालकों की वॉलीबाल प्रतियोगिता, खो-खो में मेजबान बना चैंपियन, वॉलीबाल का फाइनल बारिश में धुला
सैदपुर : रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के धक्के से विवाहिता की मौत, बाजार जाने कहकर शाम को घर से निकली थी महिला >>