गाजीपुर : नेहरू स्टेडियम बॉलिकाओं की खो-खो व बालकों की वॉलीबाल प्रतियोगिता, खो-खो में मेजबान बना चैंपियन, वॉलीबाल का फाइनल बारिश में धुला

गाजीपुर। नगर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को जूनियर वर्ग बालिकओं की खो-खो व जूनियर बालकों की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने शुभारंभ व विजेताओं में पुरस्कार वितरण किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खो-खो प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें व वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। खो-खो प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाईनल मैच स्टेडियम ए बनाम स्टेडियम बी के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम बी 53 अंकों से विजयी रही। वहीं दूसरा क्वार्टर फाईनल मैच रामदूत पब्लिक स्कूल बनाम कम्पोजिट विद्यालय रामपुर मांझा के बीच खेला गया। जिसमें कम्पोजिट विद्यालय ने 5 अंकों से मैच जीत लिया। तीसरा क्वार्टर फाईनल मैच बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम कम्पोजिट विद्यालय मनिहारी के बीच खेला गया, जिसमें रेवतीपुर 8 अंकों से विजयी रही। चौथा क्वार्टर फाईनल मैच माँ शारदा पब्लिक स्कूल बनाम एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मीरनपुर के बीच हुआ, जिसमें माँ शारदा पब्लिक स्कूल ने 8 अंकों मैच जीत लिया। इसके बाद पहला सेमीफाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम कम्पोजिट विद्यालय रामपुर मांझा के बीच हुआ। जिसमें नेहरू स्टेडियम 10 अंकों से विजयी रहा। वहीं दूसरे सेमीफाईनल में बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर ने 12 अंकों से माँ शारदा पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम रेवतीपुर के बीच हुआ। जिसमें नेहरू स्टेडियम ने 4 अंकों से प्रतियोगिता जीत ली। इसके बाद वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। प्रशिक्षक योगेन्द्र सिंह की निगरानी में पहले सेमीफाईनल में नेहरू स्टेडियम ने एमजेआरपी स्कूल गाजीपुर को 25-15 अंकों से हरा दिया। वहीं दूसरे सेमीफाईनल में सौरी वॉलीबाल क्लब ने आदर्श इण्टर कालेज गाजीपुर को 25-17 अंकों से हरा दिया। फाइनल मैच में बारिश होने लगी। जिसके चलते उसे टालकर फाइनल मैच की 14 जुलाई को कराने का प्रस्ताव दिया गया। जिसे सुबह साढ़े 8 बजे से शुरू किया जाएगा। इस दौरान खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव सहित निर्णायक के रूप में अवधेश कुशवाहा, शोविन्द यादव, अजीत, रितेश राय, शिवानी राय, अंशु राय, नैनिका राय, रोहित व संजय रहे। इस मौके पर पूर्व क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, उमेश श्रीवास्तव, व्यायाम शिक्षक अश्वनी राय, राजन प्रजापति, शशिकान्त शर्मा, दयाशंकर पाण्डेय, योगेन्द्र कुमार, विनोद जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, संगीता यादव, अजनी वर्मा, मोईन, आदि रहे। आभार क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने ज्ञापित किया।

