जखनियां : सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हथियाराम सिद्धपीठ में शुरू हुआ अनुष्ठान





जखनियां। शुक्रवार से सावन माह शुरू हो गया। माह के पहले दिन स्थानीय कस्बा के शिव मंदिर मे भोर से ही लोग पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। पुजारी महानंद पांडे ने बताया कि नारद पुराण के अनुसार सावन महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ ही वृक्ष लगाने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए नीम का पेड़ लगाना चाहिए। वहीं संतान प्राप्ति के लिए केले का पौधा, सुख समृद्धि के लिए तुलसी का पौधा और लक्ष्मी प्राप्ति के लिए पीपल का पेड़ लगाने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। सावन की पहले दिन ही क्षेत्र के बारोडीह, सदरजहांपुर, भुड़कुड़ा राम अखाड़ा के शिवालियों में रुद्राभिषेक करते हुए लोगों ने अक्षत, फूल, शमी, धतूरा, बेलपत्र आदि द्वारा भगवान शिव की पूजा की गई। वहीं क्षेत्र के हथियाराम मठ के प्राचीन शिव मंदिर पर भी सुबह से ही भक्तों के पूजन दर्शन करने का क्रम जारी रहा। इसके अलावा सिद्धपीठ हथियाराम मठ में वाराणसी के वैदिक विद्वान आचार्य विनोद उपाध्याय द्वारा 21 वैदिक विद्वानों के साथ रुद्राभिषेक शुरू कर अनुष्ठान यज्ञ का आरंभ भी किया गया। जहां पर काफी भीड़ रही।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भीमापार : बिना मान्यता के निजी विद्यालय चला रहे संचालकों पर लगेगा 1 लाख व प्रतिदिन का 10 हजार का जुर्माना, बीईओ ने नोटिस में दी अंतिम चेतावनी
जखनियां : एक गुरू दक्षिणा ऐसी भी, अपने गुरू के सामाजिक कार्यों को देख दुबई में बैठे शिष्य ने गुरू पूर्णिमा पर भेज दी 51 हजार की सहयोग राशि >>