गाजीपुर : पीजी कॉलेज में नए सत्र के लिए शुरू हुई प्रवेश परीक्षा, पहले दिन बीएससी कृषि व गणित की हुई परीक्षा





गाजीपुर। जिले के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आगामी सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जोरों पर है। इस दौरान बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर व एमए गृहविज्ञान के प्रथम सेमेस्टर में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 8 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रवेश परीक्षाओं का शुभारंभ किया गया। पहले दिन बीएससी (कृषि) की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक हुई। जबकि बीएससी (गणित) की परीक्षा अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। बीएससी (गणित) में कुल 518 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं एमए (समाजशास्त्र) में 147 छात्र पंजीकृत हुए। प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। बताया कि बीकॉम के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर काउंसलिंग 8 जुलाई से शुरू है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : पूर्णतः दुरूस्त नहीं है बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर तक जाने वाला ये मार्ग, लोगों ने की मरम्मत की मांग
भीमापार : बिना मान्यता के निजी विद्यालय चला रहे संचालकों पर लगेगा 1 लाख व प्रतिदिन का 10 हजार का जुर्माना, बीईओ ने नोटिस में दी अंतिम चेतावनी >>