गाजीपुर : बीएसएनएल अधिकारियों के राष्ट्रीय संघ के आम सभा की बैठक, नई कार्यकारिणी में आतिश जिलाध्यक्ष व पंकज बने सचिव

गाजीपुर। बीएसएनएल अधिकारियों के राष्ट्रीय संघ एआईजीईटीओए की जिला सामान्य निकाय के आम सभा की बैठक जिला मुख्यालय पर हुई। इस दौरान गाज़ीपुर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से ग़ाज़ीपुर ओए की एक नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठन के दौरान आतिश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष (डीपी) मनोनीत किया गया। वहीं पंकज निराला को जिला सचिव, दीपक श्रीवास्तव को जिला वित्त सचिव, हरिशंकर आर्य को उपाध्यक्ष, सहायक जिला सचिवों में क्रमशः अरविंद मौर्य, देशदीपक मौर्य व बृजेश यादव को मनोनीत किया गया। मनोनयन के पश्चात सभी पदाधिकारियों को बधाईयां देते हुए माल्यार्पण किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि वो अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन व कर्मियों के हित में कार्य करेंगे। इस मौके पर सर्किल सचिव एसएस चौधरी, सर्किल वित्त सचिव आरके वर्मा, सहायक सर्किल सचिव नफीस अहमद आदि रहे।

