देवकली : पूर्व प्रधान व जिला कुश्ती संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सोनू पहलवान का हुआ निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

देवकली। प्रतिष्ठित नागरिक बड़हरा के पूर्व ग्राम प्रधान व जिला कुश्ती संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सोनू पहलवान का बुधवार को हृदयगति रूकने से निधन हो गया। वो 85 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की। इस मौके पर जिपं सदस्य देवेन्द्र यादव, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव, कन्हैया यादव, तहसीलदार यादव, रामअवध यादव, अशोक यादव, राजेश यादव, पूर्व एमएलसी विजय यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्र लाल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चेलाल यादव, शमशाद आलम, दधिबल यादव आदि रहे।

