देवकली : सीएचसी पर चला अभियान, परिसर में रोपे गए पौधे





देवकली। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में गुरूवार को अभियान चलाया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ एसके सरोज ने आम का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने परिसर में सागौन, शीशम, नीम, नींबू, पीपल आदि के पौधे रोपे गए। इस दौरान प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा रोपकर उसकी रखवाली करनी चाहिए। यह एक पुनीत कार्य है और मानव जीवन के लिए भी आवश्यक है। कहा कि पौधरोपण कर हम पर्यावरण प्रदूषण पर भी रोकथाम लगा सकते हैं। वहीं इमारती लकड़ियों व औषधियां भी मिलती हैं। कहा कि इस समय पौधरोपण के बेहद अनुकूल है। इस मौके पर सुनील कुमार, डॉ शादिया, फेंकू आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : चकेरी धाम पर धूमधाम से बनी गुरू पूर्णिमा, संत त्रिवेणीदास ने बताया गुरू का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा
देवकली : पूर्व प्रधान व जिला कुश्ती संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सोनू पहलवान का हुआ निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर >>