सादात : शिक्षा के प्रति जागरूक करने को बच्चों ने निकाली रैली, बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने की अपील

सादात। नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों के साथ बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। हेडमास्टर सत्यभामा दीक्षित, शिक्षिका पूजा यादव, कंचन कुमारी, एकता यादव, जितेंद्र गुप्ता, आलोक यादव आदि ने अभिभावकों के यहां जाकर उन्हें जागरूक किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। अभियान के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्ण तरीके से नारा लगाया, जिससे समूचा इलाका गूंज रहा था। हेडमास्टर ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गरीब बच्चों को हर संभव सहायता दी जाएगी। इसके बाद गुरूवार को बच्चों को एमडीएम के मीनू के अनुसार तहरी और दूध का वितरण किया गया।

