गाजीपुर : स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय में अभियान चलाकर कैडेटों ने रोपे 200 पौधे, प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन





गाजीपुर। जिले के स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां शिक्षकों, कर्मचारियों, एनसीसी व एनएसएस कैडेटों सहित छात्र-छात्राओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाकर परिसर में एक साथ 200 पौधे रोपे। अभियान का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. वीके राय ने कहा कि आज के दौर में पौधरोपण को एक जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। हरियाली जितनी बढ़ेगी, वातावरण उतना ही स्वच्छ एवं स्वस्थ बनेगा। बताया कि महाविद्यालय को शासन द्वारा 580 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। जिसमें एनसीसी को रक्षा मद से 280 और शिक्षा मद से 300 पौधे आवंटित हुए हैं। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्णकांत दुबे ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में यह लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि पौधरोपण का द्वितीय चरण अगस्त माह में चलाया जाएगा। बताया कि अभियान चलाकर सभी पौधों की जिओ टैगिंग एनसीसी कैडेटों द्वारा की गई। इस दौरान डॉ. विलोक सिंह ने कैडेटों और स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने और पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापना पर बल दिया। इसके पश्चात ग्रीन सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके लिए ‘इकोसिस्टम रिस्टोरेशन’ का थीम रखा गया था। इसके बाद सभी ने बॉयो-डाइवर्सिटी संरक्षण की शपथ ली और वनमित्र बनने का संकल्प लिया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. रामधारी राम, डॉ. विजय ओझा, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. कुशलपाल यादव, शशांक राय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : सावन शुरू होने के पूर्व थाने में हुई बैठक, थाने के बगल के गोपाल मंदिर में होगी कांवरियों के रहने व खाने की व्यवस्था
सादात : शिक्षा के प्रति जागरूक करने को बच्चों ने निकाली रैली, बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने की अपील >>