सादात : बीच सड़क निजी बस में मची चीख पुकार, अमरहियां कुटी के सामने अज्ञात बदमाशों ने चलती बस पर किया पथराव, कुछ चोटिल





सादात। थानाक्षेत्र के सैदपुर रोड स्थित अमरहियां कुटी के सामने गुरूवार की सुबह सवा 8 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मनबढ़ों ने सवारियों से भरी बस को रूकवाकर उस पर पथराव कर दिया। घटना के चलते बस के शीशे टूट गए। वहीं बस में सवार कुछ सवारियां आंशिक रूप से चोटिल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मुआयना किया। हालांकि इस मामले में थाने में किसी ने तहरीर नहीं दी। जिसके चलते बस आगे रवाना हो गई। गुरूवार की सुबह सवा 8 बजे सवारियों से भरी निजी बस गाजीपुर जा रही थी। अभी वो अमरहियां कुटी के सामने पहुंची थी कि तभी वहां आधा दर्जन मनबढ़ आए और बस के सामने खड़े हो गए। जिससे चालक ने बस को रोका। बस रूकते ही मनबढ़ों ने बस पर पथराव कर दिया। पथराव होते ही अंदर मौजूद सवारियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि पथराव में कुछ यात्री आंशिक रूप से चोटिल हो गए। वहीं पथराव के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। लेकिन बस वहीं रूकी रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों से बात की और बस के आगे भेजा। इस बाबत एसओ वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने तहरीर दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : विश्व युवा कौशल दिवस के पूर्व युवाओं को रोजगार देने के लिए तुलसीपुर में लगेगा रोजगार मेला, रोडवेज समेत आएंगी कई कंपनियां
सैदपुर : आधार के अभाव में सरकार द्वारा भेजे धन से वंचित रह जाते हैं बच्चे, मिर्जापुर प्रावि में शिविर लगाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बनाया जन्म प्रमाण पत्र >>