गाजीपुर : जिले के सभी मंडलों में भाजपा ने चलाया अभियान, कार्यकर्ताओं ने अपनी मां के नाम पर पौधे रोप लिया सुरक्षा का संकल्प

गाजीपुर। योगी सरकार के आह्वान पर पूरे प्रदेश में शुरू वृहद पौधरोपण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ बुधवार को पूरे जिले में चलाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले के सभी 34 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा पौधरोपण किया गया। जिलाध्यक्ष ने रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद देहात, कासिमाबाद सहित कई मंडलों में खुद पौधरोपण किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहा है। कहा कि जीवन जीने के लिए प्राण वायु तथा जल प्रकृति द्वारा ही प्राप्त होते है। जिनके लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पौधे रोपकर उन्हें सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया है। इसी क्रम में भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कुर्था के पवहारी बाबा आश्रम पर पौधरोपण किया। वहीं पुजारी अमित तिवारी, सोमारू चौहान, कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह के साथ व नंदगंज के ग्राम्य भारती पूर्व माध्यमिक शिक्षालय में आम, अमरुद के दर्जनों फलदार पौधे रोपे। इस मौके पर सुरेश बिन्द, शशिकांत शर्मा, प्रबंधक सरोजनी देवी, भानुप्रताप जायसवाल, विनीत शर्मा, वैभव बलवंत, बलवंत बिंद, राघवेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता आदि रहे।
मनिहारी में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने आम, अमरूद, नीम आदि पौधे रोपे। ओमकार सिंह, प्रदीप सिंह, जगदीश सिंह आदि रहे।
वहीं संकठा प्रसाद मिश्र ने मरदह के महमूदपुर, मठियां, पलियां, जरगो, रूहीपुर, कृष्णनगर, अरखपुर, परमानंदपुर, भगवतीपुर, सथियापुर, सदर के विद्यापारा, रूहीपुर, परवां, निजामपुर आदि गांवों में जाकर पौधरोपण किया। उनके साथ महेन्द्र नाथ दूबे, संतोष प्रजापति, हीरा कुशवाहा, विपिन राय, पंकज राय, अरविन्द शर्मा, शिवप्रकाश यादव, दिनेश गुप्ता, नगीना यादव, बलवन्त कुशवाहा, रामविलास यादव, गुड्डू सिंह, रामअवध कश्यप, बहादुर राजभर, रामअवध कुशवाहा, धन्ना सेठ, लोरिक यादव आदि रहे।

