सैदपुर : प्रमुख बैंकों सहित एलआईसी ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया हड़ताल, कार्यालय बंद कर की नारेबाजी





सैदपुर। केंद्र सरकार पर जन विरोधी आर्थिक नीतियों और श्रमिक विरोधी श्रम सुधार कानूनों को लागू करने का आरोप लगाते हुए संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर सैदपुर में बैंकों व एलआईसी आदि पर देखने को मिला। इस दौरान क्षेत्र के बैंक सहित एलआईसी बंद रहे और इनके कर्मियों ने हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान नगर के पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा आदि सहित एलआईसी के कार्यालय सुबह से ही बंद रहे। शाखा पर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने सरकार के निजीकरण, विनिवेश और ठेका प्रथा को बढ़ावा देने वाली नीतियों को जनता और श्रमिकों के हितों के खिलाफ बताया। आरोप लगाया कि ये नीतियां संपत्ति को कुछ उद्योगपतियों के हाथों में सौंप रही हैं, जिससे महंगाई, बेरोजगारी और असुरक्षा बढ़ रही है। नए लेबर कोड्स को भी श्रमिक अधिकारों के लिए खतरा बताया। इधर हड़ताल के चलते बैंक में लेन देन करने आए उपभोक्ताओं क़ो समस्याओं का सामना करना पड़ा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : पीजी कॉलेज में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड आदि ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पौधरोपण कर लिया संकल्प
गाजीपुर : जिले के सभी मंडलों में भाजपा ने चलाया अभियान, कार्यकर्ताओं ने अपनी मां के नाम पर पौधे रोप लिया सुरक्षा का संकल्प >>