गाजीपुर : पीजी कॉलेज में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड आदि ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पौधरोपण कर लिया संकल्प





गाजीपुर। प्रदेश सरकार के पौधरोपण महाअभियान के क्रम में पीजी कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया गया। जहां कॉलेज के खेल मैदान में स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस के कैडेट्स और बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सभी ने सैकड़ों फलदार और छायादार पौधे रोपे। प्राचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा आहूत इस अभियान में पूरे प्रदेश में एक दिन में 37 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधों की देखभाल की शपथ ली। इस दौरान वो ’वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ’ के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर डॉ. रविशेखर सिंह, डॉ. पीयूषकान्त सिंह, अनिल पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, अमितेश सिंह, प्रदीप सिंह, अतुल सिंह, दया, धीरेन्द्र आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल से 100 करोड़ का कारोबार ठप, कर्मियों ने शाखा पर किया प्रदर्शन
सैदपुर : प्रमुख बैंकों सहित एलआईसी ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया हड़ताल, कार्यालय बंद कर की नारेबाजी >>