गाजीपुर : बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल से 100 करोड़ का कारोबार ठप, कर्मियों ने शाखा पर किया प्रदर्शन





गाजीपुर। निजीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर बैंकों में बुधवार को कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारी सुबह 10 बजे शाखा पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया। निजीकरण के विरोध में नारे लगाकर अपनी नाराजगी भी जताई। हड़ताल से 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ। हड़ताल के कारण एटीएम पर लोगों की भीड़ रही। हड़ताली कर्मचारियों ने पीएनबी शाखा पर इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने निजीकरण का विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपने स्वार्थ के लिए सरकारी बैंकों को प्राइवेट हाथों को बेच रही है। इससे देश की गरीब व आम जनता को नुकसान होने वाला है। सरकार के इस फैसले से सिर्फ पूंजीपतियों को ही फायदा होगा। ऐसा करके सरकार बैंक कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि बैंक अर्थ व्यवस्था की रीढ़ हैं। इनका निजीकरण न किया जाए, बल्कि और मजबूत किया जाए। सरकारी बैंकों के निजीकरण का फैसला जनता के साथ धोखा है। निजी बैंकों से देश की गरीब जनता का कोई भला नहीं होने वाला है। कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की सरकार की सोची समझी नीति है। कहा कि एनपीए हो चुके कारपोरेट लोन को सरकार छुपाना चाहती है। बैंक कर्मचारी सरकार की यह मंशा कभी पूरी नहीं होने देंगे। बता दें कि निजीकरण के विरोध में सार्वजनिक बैंकों की पहले दिन की हड़ताल से 100 करोड़ का लेनदेन नहीं हो सका। जिले में रोजाना बैंकों में 100 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन हो जाता है, जो हड़ताल के कारण प्रभावित हुआ है। इस मौके पर कमलेश सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, शुभम सिंह, कृष्णदेव सिंह, आज़म, आलोक, दीवान तौहीद खान, पप्पू रावत, कृष्णा सिंह, अंजनी प्रजापति, हृदय शंकर राय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : खुशखबरी! अब गोमती नदी नहीं लील पाएगी गौरहट की उपजाऊ जमीनें, तय समय से पूर्व पूरा हुआ तटबंध का कार्य
गाजीपुर : पीजी कॉलेज में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड आदि ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पौधरोपण कर लिया संकल्प >>