सिधौना : खुशखबरी! अब गोमती नदी नहीं लील पाएगी गौरहट की उपजाऊ जमीनें, तय समय से पूर्व पूरा हुआ तटबंध का कार्य





सिधौना। क्षेत्र के ग़ौरहट में गोमती नदी पर बन रहे तटबंध को तय समय से 10 दिन पहले ही पूरा कर लिया गया है। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कार्यदायी संस्था ने कार्यपूर्णता में समय की बचत की है। जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। कुछ दिन पूर्व ही उच्चाधिकारियों ने इस तटबंध का स्थलीय निरीक्षण कर 15 जुलाई तक तटबंध का कार्य पूरा करने का दिशानिर्देश दिया था। गौरहट गांव से पूर्व गोमती नदी के घुमावदार मुहाने पर जिओ ट्यूब विधि से 450 मीटर लंबे इस बांध को 1.60 करोड़ की लागत से बनाया गया है। सिंचाई व जल संसाधन मंत्रालय द्वारा गोमती नदी कटावरोधी कार्य को पूर्ण करने पर ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था का आभार ज्ञापित किया है। गांव निवासी हरेंद्र सिंह ने कहा कि गोमती नदी गौरहट में यू आकार में घुमावदार होकर गौरहट गांव को तीन ओर से घेर लेती है। जिससे गांव में उपजाऊ जमीन का काफी अधिक हिस्सा हर साल गोमती में समा जाता था। लेकिन अब तट बंध के बन जाने से कटान के चलते उपजाऊ जमीनों को नदी में जाने से बचाया जा सकेगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजकीय स्कूल में पंच पल्लव के रूप में रोपे गए पौधे, बच्चों ने लिया सुरक्षा का संकल्प
गाजीपुर : बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल से 100 करोड़ का कारोबार ठप, कर्मियों ने शाखा पर किया प्रदर्शन >>