सिधौना : रामपुर हाल्ट पर पूरे दिन में रूकती हैं सिर्फ 3 पैसेंजर ट्रेनें, रेलवे को पत्रक दे 5 गांवों के प्रधानों ने की अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग





सिधौना। स्थानीय सिधौना रामपुर रेलवे हाल्ट पर 3 पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम से मांग की है। औड़िहार-वाराणसी रेलखंड पर कोरोना काल से पूर्व 7 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रुकती थीं। लेकिन कोरोना काल में ट्रेन बंदी के दौरान सभी ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया। दोबारा जब ट्रेनें शुरू की गईं तो मात्र तीन जोड़ी ट्रेनों का ही ठहराव सुनिश्चित किया गया। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य देवव्रत चौबे के नेतृत्व में रामपुर, सिधौना, हथौड़ा, खरौना, बभनौली आदि गांवों के प्रधानों ने पत्र लिखकर रेलवे से बाकी बचे तीन अन्य ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की है। बताया कि सिधौना रेलवे हाल्ट से प्रतिदिन दर्जनों मुसाफिर गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर आते-जाते हैं। ऐसे में वाराणसी के लिए सुबह जाने वाली ट्रेन से दर्जनों व्यापारी, छात्र, नौकरी करने वाले लोगों के साथ ही लोग प्रयागराज भी आते-जाते हैं। बताया कि गाजीपुर सिटी से प्रयागराज संगम, छपरा जंक्शन से वाराणसी सिटी और मऊ जंक्शन- प्रयागराज रामबाग आने जाने वाली ट्रेनों को सिधौना रामपुर हाल्ट पर ठहराव सुनिश्चित करने के लिए रेलवे को पत्रक दिया गया है। उच्चाधिकारियों ने इन ट्रेनों को जल्द ही शेड्यूल बनाकर ठहराव का आश्वासन दिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : किसान व मजदूर यूनियन ने जुलूस निकालकर तहसील में किया प्रदर्शन, एसडीएम को पत्रक देकर की मांग
सिधौना : जलीय जीवन के लिए खतरनाक जलकुंभियों से अटी आदि गंगा के नाम प्रख्यात गोमती नदी, खेत सा बना नजारा >>