जखनियां : किसान व मजदूर यूनियन ने जुलूस निकालकर तहसील में किया प्रदर्शन, एसडीएम को पत्रक देकर की मांग





जखनियां। किसान व मजदूर यूनियन के आह्वान पर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन व किसान सभा ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने योगेंद्र यादव के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन होते हुए तहसील पहुंची और धरने में तब्दील हो गई। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को पत्रक सौंपा। जिसमें श्रम के चार काले कानून खत्म करने, मनरेगा के लिए बजट खर्च बढ़कर 25 लाख करने, सभी को जमीन व आवास देने, भूमि खेत मजदूर को 2 एकड़ 5 बिस्वा जमीन व भवन निर्माण के लिए कम से कम 5 लाख रूपए देने, गरीबों व वृद्धों को प्रतिमाह 5 हजार रूपए देने, बिजली विभाग का निजीकरण रोकने आदि की मांग की। इस दौरान उन्होंने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों व समूहों द्वारा सभी को दिए गए कर्ज को भी माफ करने की मांग की। धरने के दौरान वो अपात्र को वंचित करो, गरीबों को राशन कार्ड से वंचित करना बंद करो, बार-बार राशन कार्ड से नाम काटकर फिर जोड़ने जैसे गोरखधंधा बंद करो, भूमिहीन, गरीब, निर्बल, बंटाईदार किसान को मान्यता देने की तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे। अंत में उन्होंने एसडीएम को पत्रक सौंपा। इस मौके पर मारकंडे प्रसाद, गौतम वीरेंद्र, विजय बहादुर सिंह, जोगिंदर यादव, सूर्यभान यादव, सुनैना देवी, रामवती, रामअवध आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : सैदपुर तहसील में हुआ भाकपा माले का देशव्यापी प्रदर्शन, पूंजीपतियों की सरकार बता राष्ट्रपति को भेजा 12 सूत्रीय मांगपत्र
सिधौना : रामपुर हाल्ट पर पूरे दिन में रूकती हैं सिर्फ 3 पैसेंजर ट्रेनें, रेलवे को पत्रक दे 5 गांवों के प्रधानों ने की अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग >>