करंडा : गुरु पूर्णिमा पर शिवपूजन बाबा आश्रम में होगा भव्य आयोजन, 11 कुंतल बेसन से बनेगा महाप्रसाद





करंडा। तुलसीपुर के दीनापुर स्थित शिवपूजन बाबा आश्रम में आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर भव्य तैयारियां अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ और भव्य आयोजन के लिए आश्रम प्रबंधन जुटा हुआ है। सचिव राजेश चौबे ने बताया कि इस बार आयोजन बेहद भव्य होगा। कहा कि गुरु पूर्णिमा पर 11 कुंतल बेसन से महाप्रसाद तैयार किया जाएगा, जिसे हजारों श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। बताया कि आयोजन के दिन सुबह सात बजे से ही भजन-कीर्तन, हवन-पूजन, गुरु वंदना, प्रवचन आदि कार्यक्रम होंगे। जिसमें गाजीपुर सहित आसपास के जिलों से श्रद्धालु जुटेंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जमानियां : गंगा की बाढ़ से बचाव को बोल्डर बाइंडिंग के लिए बोल्डर गिरा रहा डंफर पलटा, मचा हड़कंप
जंगीपुर : बदमाशों ने पिस्टल सटाकर सर्राफा व्यवसायी से दिनदहाड़े लूट का किया प्रयास, व्यापारी की हिम्मत के चलते बच गए आभूषण >>