जमानियां : गंगा की बाढ़ से बचाव को बोल्डर बाइंडिंग के लिए बोल्डर गिरा रहा डंफर पलटा, मचा हड़कंप





जमानियां। गंगा की बाढ़ से राहत के लिए क्षेत्र के बडे़सर के पास गंगा किनारे हो रहे कार्य में एक दुर्घटना हो गई। वहां किए जा रहे स्टेप बोल्डर बाइंडिंग के लिए बड़े पत्थर लादकर जा रहा डम्फर अनियंत्रित होकर वहीं पलट गया। संयोग अच्छा था कि वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मंगलवार की सुबह एक डंफर बोल्डर लादकर जा रहा था। किनारे जाकर वो पत्थर गिराने के लिए हाईड्रोलिक शुरू किया। लेकिन वजन अधिक होने के चलते उसका पिछला हिस्सा टूट गया और वो वहीं पलट गया। जिससे पूरा पत्थर वहीं गिर गया। जिससे वहां मौजूद लोग भागने लगे। संयोग अच्छा था कि घटना के समय पीछे कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा हादसा होना तय था। बाद में डंफर को उठाया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : हुरमुजपुर में बर्निंग ट्रेन बनने से बची डेमू ट्रेन, ओएचई तार टूटकर गिरने से आधा दर्जन यात्री घायल, आधा दर्जन ट्रेनें बाधित
करंडा : गुरु पूर्णिमा पर शिवपूजन बाबा आश्रम में होगा भव्य आयोजन, 11 कुंतल बेसन से बनेगा महाप्रसाद >>