सादात : 19 जुलाई को नहीं होंगी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षाएं, नई तिथि 26 जुलाई





सादात। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की आगामी 19 जुलाई को होने वाली इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेन्ट परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया है। अब ये परीक्षा 26 जुलाई को दोनों पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी। इस परीक्षा में कुल 1673 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 944 है, जबकि इंटर में परीक्षा देने वालों की संख्या 729 है। परीक्षा के लिए राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर और राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर केन्द्र पर कुल 880 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें हाईस्कूल में परीक्षा देने वालों की संख्या 480 है। जबकि राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर पर कुल 793 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल में परीक्षा देने वालों की संख्या 464 है। परीक्षा सुबह की पाली में 8ः15 से 11ः45 बजे तक और सायं पाली में 2ः00 बजे से 5ः15 बजे तक होगी। कम्पार्टमेन्ट प्रयोगात्मक (आंतरिक मूल्यांकन) की परीक्षाएं 11 एवं 12 जुलाई को संबंधित विद्यालयों पर प्रधानाचार्य द्वारा सम्पन्न कराई जाएंगी। कम्पार्टमेन्ट प्रयोगात्मक परीक्षा का यह अंतिम अवसर होगा। इसके बाद कोई भी अवसर नहीं दिया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनपद एवं मंडल स्तर पर राजकीय एवं एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कराई जाएंगी। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न होगी। जरूरत पड़ने पर परिषद इसे मंगा सकता है। परिषद के सचिव ने परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य एव जिला विद्यालय निरीक्षक से सम्पर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित हों।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : दौलतपुर के आकाश यादव बने समाजवादी छात्रसभा के सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष, विधायकों व जिलाध्यक्ष ने दिया मनोनयन पत्र
मरदह : सऊदी अरब में मृत पिता का 2 माह से शव मांग रहे बच्चे व पत्नी, सरकार से लगायत हर कोई तटस्थ, आखिरकार धरने पर बैठे बच्चे >>