सैदपुर : दौलतपुर के आकाश यादव बने समाजवादी छात्रसभा के सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष, विधायकों व जिलाध्यक्ष ने दिया मनोनयन पत्र

सैदपुर। क्षेत्र के दौलतपुर स्थित रसूलाबाद निवासी आकाश यादव को समाजवादी छात्र सभा के सैदपुर विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा ने मंगलवार को मनोनयन पत्र जारी कर इस आशय की जानकारी दी है। जिसके बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल है। अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंगलवार को जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, सैदपुर विधायक अंकित भारती व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आकाश यादव को मनोनयन पत्र सौंपकर उन्हें बधाईयां दी और दी गई जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने की बात कही। जिस पर आकाश यादव ने कहा कि वो पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और युवाओं व छात्रों को पार्टी से जोड़कर उनके हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

