सैदपुर : जल्द ही गैबीपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी आकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे पुलिस अधीक्षक, ऋषि राय को दी बधाईयां





सैदपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा जल्द ही गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में आकर वहां की प्रतिभाओं से मिलकर उन्हें सम्मानित कर उनका हौसलाफजाई करेंगे। मंगलवार को एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह से मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि वो जल्द ही एकेडमी में आएंगे। पुलिस अधीक्षक ने बीते दिनों गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैबीपुर के अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी ऋषि राय को अमेरिका में आयोजित 21वें विश्व पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई भी दी। अमेरिका में स्वर्ण पदक जीतने पर ऋषि राय सहित एकेडमी के अन्य सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वो जबसे जिले में आए हैं, अब तक दर्जनों बार गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी व यहां के खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में सुन चुके हैं। ऐसे में उन्होंने जल्द ही एकेडमी का दौरा करने का आश्वासन दिया। एमडी श्री सिंह ने बताया कि इस एकेडमी के खिलाड़ियों की उपलब्धियों से एसपी बेहद खुश दिखे। कहा कि एकेडमी के कई खिलाड़ियों ने पुलिस विभाग में शामिल होकर हम सभी का नाम रोशन किया है। बता दें कि ऋषि की सगी बहन व इसी एकेडमी की छात्रा रही ऋषिता राय ने इसके पूर्व 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। वहीं बीते माह स्वप्निल सिंह ने भी विश्व चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बरेसर : महिला श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित हो सड़क पर पलटी, पूजा कर वापस लौट रही महिला की मौत, कई महिला श्रद्धालु गंभीर
सैदपुर : दौलतपुर के आकाश यादव बने समाजवादी छात्रसभा के सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष, विधायकों व जिलाध्यक्ष ने दिया मनोनयन पत्र >>