बरेसर : महिला श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित हो सड़क पर पलटी, पूजा कर वापस लौट रही महिला की मौत, कई महिला श्रद्धालु गंभीर





बरेसर। थानाक्षेत्र के लालाबारी में महिला श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं कई महिला श्रद्धालु घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करीमुद्दीनपुर के नेवादा गाँव निवासिनी कुछ महिलाएं सोमवार को सती माता स्थल पर पूजा के लिए गई थीं। देरशाम को वो सभी पिकअप में सवार होकर वापस आ रही थीं। अभी पिकअप लालाबारी पहुंची थी कि तभी रफ्तार अधिक होने से अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। जिससमें उसमें सवार कई महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रात में नेवादा गांव निवासिनी 40 वर्षीय मालती पाण्डेय की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : सड़क में धान रोपकर प्रदर्शन करने का हुआ असर, गिट्टी आदि गिराकर चलने योग्य बनाई सड़क, ग्रामीणों ने फिर दिया अल्टीमेटम
सैदपुर : जल्द ही गैबीपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी आकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे पुलिस अधीक्षक, ऋषि राय को दी बधाईयां >>