सिधौना : सड़क में धान रोपकर प्रदर्शन करने का हुआ असर, गिट्टी आदि गिराकर चलने योग्य बनाई सड़क, ग्रामीणों ने फिर दिया अल्टीमेटम





सिधौना। खानपुर क्षेत्र के बभनौली कलां में बीते दिनों सड़क में ग्रामीणों द्वारा धान रोपकर खराब सड़क का विरोध करने व मरम्मत की मांग करने का असर देखने को मिला। इस प्रदर्शन के बाद विभाग ने तत्काल सड़क की मरम्मत शुरू करा दी। इसके लिए वहां निर्माण सामग्री भी गिरा दी गई है। बभनौली कलां से बिछुड़ननाथ महादेव धाम तक जाने वाली मुख्य सड़क बीते काफी दिनों से बेहद जर्जर हो चुकी है और उसमें बने गड्ढों में गंदा पानी भरा हुआ है। जिसमें से होकर ही आगामी सावन माह में कांवरियों व श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ता। इस समस्या को देखते हुए दो दिनों पूर्व शनिवार को ग्रामीणों ने भोला पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क में धान रोपकर विरोध दर्ज कराया था। कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जिसके चलते प्रशासन को उक्त सड़क में धान रोपकर आईना दिखाना पड़ा। उनके प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर जाकर मुआयना किया। इसके बाद सड़क में बने गड्ढों में गिट्टी व राबिश आदि गिराकर गड्ढा पाट दिया। इसके बाद उसे रोड रोलर से बराबर कर चलने योग्य बना दिया गया। बताया कि इसके बाद जल्द ही पिच सड़क निर्माण करा दिया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही पिच रोड नहीं बनाया गया तो पुनः प्रदर्शन किया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< हर सीएचसी पर बनेगा आयुष्मान योजना का विशेष वार्ड, सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी पर दोपहर पौने 2 बजे भी मौजूद था सिर्फ एक फॉर्मासिस्ट, नोटिस
बरेसर : महिला श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित हो सड़क पर पलटी, पूजा कर वापस लौट रही महिला की मौत, कई महिला श्रद्धालु गंभीर >>