जखनियां : 9 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर होंगे धरने, सीपीएम नेता ने दी जानकारी





जखनियां। 12 घंटे काम करने, काम लेने, कम वेतन देने, संविदा आदि को बहाल करने को लेकर आगामी 9 जुलाई को जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जानकारी देते हुए सीपीएम नेता विजय बहादुर सिंह ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुए बताया कि पार्टी के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर ये धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बताया कि धरने में मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाएं आदि भाग लेंगी। आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि मजदूर, किसान, नौजवान, छात्र, महिला विरोधी सरकार को खत्म करने के लिए सभी को एक साथ खड़े होकर कॉरपोरेट, मनुवादी सरकार को उखाड़ फेंकना है। कहा कि जो लोग भी इस आंदोलन में भाग नहीं लेंगे, वह अपने कार्यस्थल पर ही बांह पर काली बांधकर अपना विरोध जताएंगे। इसी क्रम में जखनियां में तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद पत्रक सौंपा जाएगा। इस मौके पर रामअवध, जिला सचिव मारकंडे प्रसाद, जोगिंदर यादव, वीरेंद्र गौतम आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत धामूपुर धरवां में एमएलसी ने किया पौधरोपण, यादगार दिनों व मां के नाम पौधरोपण की अपील
करंडा : पंचायत भवन का ताला तोड़ कंप्यूटर सेट सहित हजारों कीमत के सामान चोरी, रसीद तक नहीं छोड़ा >>