करंडा : पंचायत भवन का ताला तोड़ कंप्यूटर सेट सहित हजारों कीमत के सामान चोरी, रसीद तक नहीं छोड़ा

करंडा। थानाक्षेत्र के खिजिरपुर में बने पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रूपए कीमत का सामान गायब कर दिया। सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। जिसके बाद थाने में तहरीर दी गई है। गांव में बने पंचायत भवन को बंद कर लोग घर चले गए थे। इस बीच रात में किसी समय चोरों ने ताला तोड़कर अंदर कंप्यूटर कक्ष से मॉनीटर सहित पूरा कंप्यूटर सेट, यूपीएस, प्रिंटर, कैमरा, बैटरी व इन्वर्टर भी गायब कर दिया। यहां तक कि अंदर रखा हुआ ऑनलाइन फीस की रसीद सहित नकदी भी चोरी कर दिया। ग्रामीणों ने सुबह प्रधान सर्वचंद को सूचना दी। जिसके बाद थाने में तहरीर दी गई।

