जखनियां : भुड़कुड़ा पीजी कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर में अब 20 जुलाई तक होंगे नामांकन, प्राचार्य ने दी जानकारी

जखनियां। क्षेत्र के भुड़कुड़ा स्थित पीजी कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम आदि में नामांकन की तारीख बढ़ गई है। जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. बृजेश जायसवाल ने बताया कि अब तक जो छात्र अपना नामांकन नहीं करा पाए हैं, वो 20 जुलाई तक नामांकन करा लें। कहा कि तय तिथि के बाद नामांकन संभव नहीं होगा। बताया कि प्रवेश लेने के लिए छात्रों को समर्थ पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। कहा कि कॉलेज में आयोग द्वारा चयनित कुशल शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन कराया जा रहा है।

