जखनियां : 21 जुलाई को स्थापना दिवस मनाने की संगठन ने बनाई रणनीति, डॉ. आरपी पांडेय को बनाया प्रवक्ता





ज़खनियां। स्थानीय शिव मंदिर पर सर्व समाज विकास मंच विकलांग संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 21 जुलाई को संगठन का स्थापना दिवस मनाने की रणनीति तैयार की गई। इसके बाद पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें समाजसेवी डॉ आरपी पांडेय को सर्वसम्मति से संगठन का प्रवक्ता चुनकर उन्हें कार्यभार सौंपा गया। वहीं रामदुलार राम को जखनियां के युवा मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। संगठन प्रमुख कमलेश राम ने कहा कि संगठन लगातार गरीब व असहाय दिव्यांगजनों के समस्याओं की लड़ाई लड़ता आ रहा है। उनके हक हकूक को दिलाने के लिए संगठन प्रयासरत रहता है। प्रवक्ता डॉ पांडे ने कहा कि दिव्यांगजनों पर सरकार पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पा रही है। दिव्यांगजनों की बुनियादी समस्याओं पर भी ध्यान देते हुए उनके जीवनयापन से संबंधित विकास के उच्च स्तर तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। कहा कि आगामी 21 जुलाई को संगठन का स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा सहकारिता समिति के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, महासचिव ह्दय नारायण सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कलावती चौहान, गांधी पांडे, मोहन धरकार, बबलू चौहान, गुलेश यादव, आलोक कुमार, सोनू गोंड आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मरदह : लेखपाल के पिता की खेत में काम करने के दौरान करंट से मौत, मचा कोहराम
सैदपुर : गैबीपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी की शान में फिर चमका एक सितारा, एकेडमी के आकाश का साई छात्रावास में हुआ चयन >>