मरदह : लेखपाल के पिता की खेत में काम करने के दौरान करंट से मौत, मचा कोहराम





मरदह। थानाक्षेत्र के भोजापुर में खेत में काम करने के दौरान पास से गुजर रहे एलटी तार के करंट की जद में आकर लेखपाल के वृद्ध पिता की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव निवासी 60 वर्षीय कविलास खरवार खेत में धान रोपने गए थे। इस बीच खेत के पास से गुजर रहे एलटी तार के करंट की जद में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। ये देख वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बिजली कटवाकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पुत्र पीयूष खरवार लेखपाल हैं और जखनियां तहसील में तैनात हैं। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कासिमाबाद : चाट-फुल्की बेचकर परिवार चलाने वाले दुकानदार की घर लौटने के दौरान बदमाशों ने पीटकर की हत्या, 3 पर मुकदमा
जखनियां : 21 जुलाई को स्थापना दिवस मनाने की संगठन ने बनाई रणनीति, डॉ. आरपी पांडेय को बनाया प्रवक्ता >>