कासिमाबाद : चाट-फुल्की बेचकर परिवार चलाने वाले दुकानदार की घर लौटने के दौरान बदमाशों ने पीटकर की हत्या, 3 पर मुकदमा





कासिमाबाद। थानाक्षेत्र के वेदबिहारी पोखरा मोड़ पर बीती रात बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कागजीपुर निवासी 40 वर्षीय जोखन गांव के वेद बिहारी पोखरे पर चाट फुल्की की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह बीती रात वो दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। अभी वो पोखरा मोड़ पर पहुंचा था कि वहां पहले से ही उसका घात लगाकर इंतजार कर रहे 3 बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और उसे मारपीट की लहूलुहान कर दिया। उसके शरीर पर बेहद संघातिक वार किए और उसे मृत समझकर फरार हो गए। इधर शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी आसमां खातून सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वो अपने पीछे पत्नी समेत 2 पुत्रियां व 1 पुत्र छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भतीजे इरशाद ने 3 के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ में पुराना विवाद सामने आया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : अराजक तत्व ने 10 मुहर्रम के मातमी जुलूस पर फेंका पत्थर, युवक घायल, लोगों की सूझबूझ से बिगड़ने से बाल-बाल बचा धार्मिक सौहार्द
मरदह : लेखपाल के पिता की खेत में काम करने के दौरान करंट से मौत, मचा कोहराम >>