गाजीपुर : पीजी कॉलेज में एक बार फिर बढ़ी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख, 11 जुलाई को होंगी परीक्षाएं





गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सभी विषयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आवेदन फार्म भरे जाने की अंतिम तारीख एक बार फिर से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी गयी है। प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि छात्रों की मांग पर प्रवेश परीक्षा में आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया है। कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन सिर्फ तय अवधि तक किया जा सकेगा। 11जुलाई से प्रवेश परीक्षा शुरू हो जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : देवकली ब्लॉक ने पूरे प्रदेश में बढ़ाया जिले का नाम, यूपी के 108 ब्लॉकों में हासिल की तीसरी रैंकिंग, मिलेगा 1 करोड़ रूपए का ईनाम
सादात : अराजक तत्व ने 10 मुहर्रम के मातमी जुलूस पर फेंका पत्थर, युवक घायल, लोगों की सूझबूझ से बिगड़ने से बाल-बाल बचा धार्मिक सौहार्द >>