गाजीपुर : अभिनव सिन्हा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी का असामयिक निधन, महकमे में शोक की लहर

गाजीपुर। यूपी पुलिस के जवान का हृदयगति रूकने से निधन हो गया। जिसके बाद महकमे सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भदोही के अजयपुर निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह यूपी पुलिस में थे और वर्तमान में गाजीपुर के सुहवल थाने की तरफ से जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा की सुरक्षा में तैनात थे। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वो अपने पीछे पत्नी तनु सिंह सहित दो बेटियां छोड़ गए हैं। माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

