सैदपुर : औड़िहार आरपीएफ व टास्क टीम की बड़ी सफलता, रेल पटरियों को चोरी कर रहा चोर रंगे हाथ धराया, 2 फरार

सैदपुर। औड़िहार आरपीएफ व टास्क टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने पटरियों के किनारे रखी गई पटरियों के 8 टुकड़ों को चोरी कर ले जा रहे शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चार पहिया समेत पटरियों के टुकड़ों को बरामद किया। वहीं मौके से 2 चोर फरार होने में सफल हो गए। सूचना के आधार पर एसआईपीएफ रमेश चंद्र सिंह सहित सीआईबी के एसआईपीएफ, एएसआई हरिनाथ प्रसाद आदि की संयुक्त टीम तरांव रेलवे स्टेशन के पास पहुंची और वहां एक बोलेरो में वहां पड़ी लोहे की पटरियों को लाद रहे एक चोर को धर दबोचा लेकिन मौके से 2 चोर फरार होने में सफल हो गए। पकड़ने के बाद बोलेरो में देखा तो वो 8 पटरियों के टुकड़े लाद चुका था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रिंकू अग्रहरी पुत्र मंशा राम अग्रहरी निवासी जगतुपुर बिलटई, मालीपुर जिला अंबेडकर नगर व वर्तमान पता शिवपुर घोरहां तरना, वाराणसी बताया। बताया कि वो इस तरह से रेलवे पटरियों की चोरी कर उसे कबाड़ी के यहां कम कीमत पर बेचकर अपने शौक पूरे करता है। वहीं फरार साथी का नाम विकास कुमार व एक का नाम नहीं बता सका। आरपीएफ के एएसआई हरिनाथ प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार चोर की तलाश की जा रही है।

