जखनियां : रसोई में खाना बना रही विवाहिता को सांप ने डंसा, महसूस न होने पर इलाज में हुई देरी, मौत के कोहराम

जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के अलीपुर मंदरा गांव के मंझरिया में महिला को सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासिनी निर्मला देवी पत्नी रामचंद्र यादव को घर में खाना बना रही थी। इस बीच आटा निकालने के लिए अंदर गई तो वहां उसे सांप ने डंस लिया लेकिन आभास न होने पर वो वापस आकर काम में जुट गई। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया है। मृतका अपने पीछे पति समेत पूरा परिवार छोड़ गई है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

