खानपुर : मोहर्रम पर पूरे क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय ने किया मातम, हजरत इमाम हुसैन साहब की याद में ताजिए निकाल कर्बला में किया दफ्न





खानपुर। मोहर्रम का आयोजन रविवार को पूरे क्षेत्र में किया गया। इस दौरान सभी ने हजरत साहब को याद करते हुए मातम मनाया। इसी क्रम में खानपुर में मोहर्रम का आयोजन हुआ। जहां पैगंबरे इस्लाम हजरत साहब के नवासे शोहदा-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन व उनके जांनिसार साथियों के शहादत की याद में लोगों ने मातम किया। कहा कि हजरत साहब ने इस्लाम और इंसानियत की बका के लिए शहादत कुबूल की। कहा कि यजीद एक अनैतिक, अत्याचारी शासक था। लेकिन हजरत साहब ने उसकी बैयत (खिलाफत) कुबूल न की। इसके बाद कर्बला की जंग इराक़ के कर्बला शहर में इस्लामिक कैलेंडर 10 मुहर्रम को हुई। इस लड़ाई को अन्याय, अत्याचार के खिलाफ धार्मिक मूल्यों के लिए बलिदान के रूप में देखा जाता है। कहा कि यजीद ने इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों का पानी भी बन्द कर दिया था। इस दौरान भी ने सीनाजनी करते हुए मातम किया और हजरत साहब की शहादत को याद किया। मोहर्रम के दौरान पूरे बाजार में ताजिया निकाला गया और उन्हें कर्बला में ले जाकर ठंडा किया गया। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी साथ रहे। इस मौके पर गुलाम गौस, अब्दुल कलाम, मोहसिन अंसारी, शाहबाज, सद्दाम, अब्दुल लतीफ, अब्दुल शब्बीर, तौफीक, शहाबुद्दीन, मीर हसन, इब्ने अली, नसीम, शुभानी आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : रफ्तार का कहर! हाईस्पीड कार ने बाइक को रौंदा, 2 साल की मासूम समेत 3 की दर्दनाक मौत, महिला की हालत गंभीर
जखनियां : रसोई में खाना बना रही विवाहिता को सांप ने डंसा, महसूस न होने पर इलाज में हुई देरी, मौत के कोहराम >>