दिलदारनगर : 2 गांवों की विवाहिताओं ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

दिलदारनगर। थानाक्षेत्र के दो अलग गांव निवासिनी विवाहिताओं ने थाने में दहेज प्रताड़ना की तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पहली घटना फतेहपुर गांव निवासिनी विवाहिता संग हुई। उसने ससुरालियों पर खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव निवासिनी निशा कुमारी की शादी 8 माह पूर्व 28 नवंबर 2024 को सेंदुरा निवासी मंजय यादव के साथ हुई थी। उसने तहरीर देते हुए बताया कि शादी के बाद कुछ दिनों सब ठीक रहा लेकिन बाद में ससुरालियों ने दहेज में लखनऊ में फ्लैट सहित चार पहिया व 7 लाख रूपए मांगने लगे। न देने पर मारपीट कर बीते 26 जून को घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति मंजय यादव सहित उसकी सास कौशिल्या देवी, जेठ धनंजय यादव, जेठानी बबिता देवी व देवर सचिन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना धनाढ़ी निवासिनी गुड़िया देवी संग हुई। उसने थाने में तहरीर देकर पति महेश राम सहित 4 के खिलाफ प्रताड़ित करने व मारपीट, गाली-गलौज आदि करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बताया कि उसके पति महेश राम, सास अमरावती देवी, ससुर लोरिक राम व जेठानी सुनीता देवी ने 4 जुलाई को प्रताड़ित कर मारपीट की।

