गहमर : घर से फरार नाबालिग प्रेमी युगल पहुंचे पुलिस चौकी, कुछ ही देर में विषाक्त के सेवन से दोनों की हालत बिगड़ने से पुलिस हलकान





गहमर। थानाक्षेत्र के एक गांव से फरार हुए नाबालिग प्रेमी युगल को पकड़कर सेवराई पुलिस चौकी में ले जाने के बाद शुक्रवार को वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद दोनों के द्वारा विषाक्त का सेवन की आशंका में प्रशासन और परिजन हलकान हो गए। दोनों को फौरन सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग अपने चंदौली के धानापुर स्थित ननिहाल में रहती है। इस बीच वो बीते बुधवार को गांव के ही एक नाबालिग किशोर के साथ फरार हो गई। जिसके बाद उसके माता-पिता को सूचना मिली तो किशोरी के पिता ने गहमर थाने में शिकायत की। पुलिस ने बताया कि मामला धानापुर थाना से संबंधित है। जिसके बाद उसके परिजन धानापुर थाने में तहरी देने पहुंचे। इधर धानापुर भेजने के बाद गहमर पुलिस ने किशोर के पिता को थाने पर बुलाकर दोनों को बुलवाने की बात कही। पुलिस के दबाव के बाद शुक्रवार को दोनों प्रेमी युगल सेवराई चौकी पर पहुंचे। दोनों वहीं पर थे, तभी दोपहर करीब 1 बजे दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पुलिस ने पूछा तो दोनों ने कहा कि हमने जहर खा लिया है। ये सुनते ही महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं तलाशी में किशोरी के पास से विषाक्त भी बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस भी हलकान है। हालांकि पुलिस ने पुलिस हिरासत में विषाक्त खाने की बात से इंकार करते हुए कहा कि दोनों चौकी पर आने से पूर्व ही विषाक्त खाकर आए थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : दुस्साहसिक चोर! खानपुर बाजार में पटिया तोड़ ग्रामीण बैंक के लॉकर तक पहुंच गया चोर, अंतिम दौर में बजा सायरन
सादात : बिजली विभाग के जेई की बोलेरो से बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, मुकदमा दर्ज >>