सैदपुर : अवैध तमंचे संग युवक गिरफ्तार, गया जेल





सैदपुर। स्थानीय पुलिस ने अवैध तमंचे संग युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूचना के आधार पर एसआई बासदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ बबुरहनी पुलिया के पास पहुंचे। वहां मुखबिर से पहचान का ईशारा मिलते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा और लेकर थाने आए। तलाशी में उसके पास से अवैध देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसने अपना नाम विशाल यादव गोलू पुत्र रामनवमी यादव निवासी पिपनार बताया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में कां. आजाद हिंद, अंकित चौधरी, अनिल कुमार, विष्णु प्रभाकर पाल, अजयराज पाल, अभिषेक मिश्र आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : 2 अलग गांवों से 2 बालक हुए लापता, 2 दिनों बाद भी सुराग न लगने पर परिजनों ने थाने में दी तहरीर, अनहोनी की आशंका
जखनियां : प्रशासन पर भ्रष्टाचार व अनियमितताओं का आरोप लगा सपा ने तहसील में किया प्रदर्शन, एसडीएम को दिया पत्रक >>