जमानियां : शादी के महज 2 माह बाद दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, अब व्हाट्सएप पर पति ने दे दिया 3 तलाक, 6 पर मुकदमा

जमानियां। थानाक्षेत्र के अंसारी मोहल्ला से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले तो पत्नी को घर से निकाल लिया। इसके बाद अब जाकर व्हाट्स एप पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद विवाहिता ने थाने में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। मुहल्ला निवासिनी सादिया परवीन ने बताया कि उसकी शादी महज 8 माह पूर्व 12 नवंबर को सोनहरिया के सलीम अंसारी से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के समय ससुरालियों की मांग के अनुसार 1 लाख 20 हजार रूपए नकद सति बाइक, आभूषण व अन्य घरेलू सामान दिए थे। बताया कि शादी के एक माह के अंदर ही ससुराली साढ़े 4 लाख रूपए, टीवी, फ्रीज, डाइनिंग टेबल आदि के दहेज की मांग करने लगे। जब सादिया असफल रही तो दहेज के लोग में ससुराली इस हद तक पहुंच गए कि शादी के 2 माह बाद ही 25 जनवरी 2025 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने कई बार समझौते का प्रयास किया लेकिन दहेज लोभी ससुराली बिना रूपए लिए उसे घर में प्रवेश देने को राजी नहीं थे। इस बीच उसके पति ने बीते 17 जून को एक बार फिर से साढ़े 4 लाख रूपए की मांग की और पूरी न होने पर अब जाकर उसे व्हाट्स एप पर 3 बार ‘तलाक, तलाक, तलाक’ लिखकर संबंध खत्म करने की बात कही। आखिरकार बात तलाक तक पहुंच जाने के बाद सादिया थाने पहुंची और पति सलीम अंसारी सहित सास अंजुम आरा, जेठ आलमगीर, ननद नजमा, ननदोई जाहिद अंसारी व एक अन्य के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इस बाबत कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

