गाजीपुर : पीजी कॉलेज में 8 जुलाई से शुरू होगी कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया, 11 व 12 जुलाई को होंगी परीक्षाएं





गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर व एमए (गृहविज्ञान) के प्रथम सेमेस्टर में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया आगामी 8 जुलाई की सुबह 10 बजे शुरू होगी। ऐसे में अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसिलिंग 7 जुलाई से महाविद्यालय की वेबसाइट पर करा सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों और समर्थ पोर्टल रजिस्ट्रेशन की प्रति के साथ संबंधित विभाग से संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 और 12 जुलाई को होगा। जिसमें 11 जुलाई को बीएससी (कृषि) की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक व बीएससी (गणित), एमएससी कृषि (अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन) व एमए (समाजशास्त्र) की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 12 जुलाई को बीएससी (जीव विज्ञान) और एमएससी (वनस्पति विज्ञान) की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक व एमएससी (रसायन विज्ञान), एमएससी कृषि (उद्यान), एमकॉम और एमए (भूगोल) की परीक्षाएं 3 से 5 बजे तक होंगी। बताया कि 9 जुलाई को प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा। शेष पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आयोजित होगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : हद है! उचौरी बाजार में कई दिनों से मुख्य मार्ग पर लगा है घुटनों तक बारिश का पानी, इंजन तक डूब जाने से लबेरोड बंद हो जा रही बाइकें
जमानियां : शादी के महज 2 माह बाद दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, अब व्हाट्सएप पर पति ने दे दिया 3 तलाक, 6 पर मुकदमा >>